हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच कपाट बंद पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

हेमकुंट साहिब : बर्फबारी के बीच उच्च हिमालय लोकपाल घाटी में स्थित हिन्दू सिक्ख आस्था केंद्र श्री लोकपाल हेमकुंट साहिब के कपाट आज होंगे बन्द, ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंद।दो दिनो से हल्की बर्फ़बारी हो रही लोकपाल घाटी में ,लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं। आज सुबह से ही श्रद्धालु श्री हेमकुण्ट साहिब की गुरु आस्था पथ की कठिन चढ़ाई चढ़ दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आप देख सकते इन तस्वीरों में हेमकुंट साहिब बर्फ के आगोश में है। प्रकृति भी सफेद बर्फ के फोहो से गुरुद्वारे की शोभा ने चार चांद लगा रही है। बावजूद इसके सिक्ख श्रद्धालुओं के जोश और जज्बे में कोई कमी नहीं है। सेवादार भी गुरुद्वारा परिसर से बर्फ हटा कर संगत की आवाजाही सुचारू करा रहे हैैं। ऐसा सुन्दर दृश्य देखने के लिए भाग्यशाली श्रद्धालु ही गुरु धाम पहुंचे हैं।दरबार साहिब में साल की अंतिम सुखमणि साहिब का पाठ भी शुरू हो गया है।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा सुखमणि साहिब का पाठ,
11 बजे से गुरु वाणी, शबद कीर्तन,
दोपहर 12 बजे से साल की अंतिम अरदास होगी
1 बजे हुकम नामा पढ़ा जाएगा,
आखिरी में पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सर्च खंड में सुशोभित किया जाएगा।
ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर होंगे श्री हेमकुंट साहिब जी के कपाट बन्द।
दोपहर ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु होंगे कपाट बन्द।
श्री हेमकुंट साहिब में हो रही बर्फबारी, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने की सभी तैयारी पूर्ण।

Next Post

चमोली जिले में सोमवार को विद्यालय में अवकाश की अफवाह फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम चमोली

चमोली : जिलाधिकारी द्वारा जनपद में आज दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 को विद्यालयों में छुट्टी संबधी कोई आदेश जारी नही किया गया है। पुराने आदेश से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आदेश से छेड़छाड़ कर गुमराह करने वालों […]

You May Like