उर्गमघाटी के भेंटा गांव की महिलाओं ने जल उगाओ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपण – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर उर्गमघाटी

उर्गमघाटी : उर्गमघाटी के भेंटा गांव की महिलाओं ने जल उगाओ अभियान से जल जंगल जमीन सुरक्षित रखने की अपील करते हुए संघन वृक्षारोपण किया।

जल उगाओ अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं द्वारा 200 पौधों का रोपण किया गया। जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थानीय लोगों का भागीदारी आवश्यक है। आज ग्राम पंचायत भेंटा के महिला मंगल दल व युवक मंगल दल के द्वारा मगरा तोक के जल स्रोत के जलागम क्षेत्र में सघन पौधारोपण का काम किया गया। सामाजिक संगठन लोक विज्ञान संस्थान, जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान(जनदेश) उर्गमघाटी के संयुक्त तत्वाधान यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया गया। वाँज, पदम,अगू खडिक आदि के 200 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य जल उगाओ अभियान 2022 का हिस्सा रहा है इस कार्यक्रम में अलकनंदा भूमि संरक्षण के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। रेंज अधिकारी पीएस बुटोला ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि नमी संरक्षण और पौधारोपण से चारा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिससे स्रोतों में भी पानी बढ़ेगा। पिछले दिनों इस जलागम क्षेत्र में 2000 जल तलैया का निर्माण किया गया था। उससे निकलने वाली मिट्टी को रोकने के लिए पौधारोपण आवश्यक था जिससे कि मिट्टी बनी रहे।जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि विगत 15 वर्षों से जल उगाओ अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिससे कि जल जंगल और जमीन सुरक्षित रह सकें। हमारा उद्देश्य भूमिगत जल को बढ़ावा देना है। जिससे कि परंपरागत जल स्रोत पुनर्जीवित हो सके। स्थानीय लोगों की पानी की समस्या समाप्त हो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान हेमलता देवी सहित महिला मंडल अध्यक्ष विनीता देवी, गीता देवी, संगीता देवी, वार्ड सदस्य कुसुम पँवार, रामेश्वरी देवी, पूरन सिंह, जमुना देवी, प्रीति देवी, मंदोदरी देवी, पूनम देवी व लक्ष्मी देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो मकान व दर्जनभर गौशालाएं खतरे की जद में - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : विकासखण्ड अगस्तमुनि के सीमान्त क्षेत्र घिमतोली में बीती रात्रि मूसलाधार बारिश होने तथा आकाशीय बिजली गिरने से दो मकानों सहित दो दर्जन गौशालाएं खतरे की जद में आ गयी है। पेयजल व विद्युत लाइनों सहित पैदल सम्पर्क मार्गों को भारी नुकसान होने के साथ काश्तकारों की सिंचित व […]

You May Like