विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका अध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों को बांटे स्वच्छता के लिए अपील पत्र – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

अनूठा प्रयास : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पालिका अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों और नगरवासियों को प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता के प्रति सजग किया,संकल्प लेकर किया जागरूक किया।

संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। अभियान की बागडोर संभाले पालिका अध्यक्ष जोशीमठ शैलेन्द्र पंवार खुद नगर वासियों और तीर्थ यात्रियों को सफाई, प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता हेतु अपील पत्र बांटते नजर आए। उनके मार्गदर्शन में पालिका के समस्त सभासद पर्यावरण मित्रों एवं नगर विद्यालय के छात्रों पालिका कर्मचारियों द्वारा जोशीमठ पेट्रोल पंप के पास स्वचछता अभियान चलाकर चारधाम तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों से शहर व उत्तराखण्ड देवभूमि को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए जोशीमठ उत्तराखण्ड को साफ रखने हेतु अपील पत्र बाट कर स्वछता के प्रति प्रतिज्ञा की। साथ ही जनजागरूकता का संदेश दिया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सभी लोग सहयोग करे।

Next Post

बदरीनाथ धाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बदरीनाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस की धूम संजय कुंवर बदरीनाथ धाम बदरीनाथ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भू- बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ की माउंटेन ट्रेक्स टीम ने बदरी पुरी में छायादार वृक्ष रोपकर बदरी पुरी से पूरे देश को पर्यावरण और बढ़ते वन कटाव के प्रति […]

You May Like