लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लेखक दीवान सिंह बजेली हुए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

Team PahadRaftar

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लेखक दीवान सिंह बजेली हुए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित..

उत्तराखंड के लिए आज शनिवार दोहरी खुशी लेकर आया, जब आज पहाड़ की दो-दो प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हुआ है। प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लेखक दीवान सिंह बजेली को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ये सम्मान दिया।

उत्तराखंड। अपने गीतों में पहाड़ का हर रंग घोलने वाले लोकप्रिय गायक नरेंद्र सिंह नेगी आज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए गए। नेगी के साथ लेखक दीवान सिंह बजेली का भी सम्मान मिला।। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दोनों को दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।

शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर की 44 हस्तियों के साथ उत्तराखंड से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को भी प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड में लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

नरेंद्र सिंह नेगी 12 अप्रैल को दिल्ली के मंडी हाउस में लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।

Next Post

जल विद्युत परियोजना के खिलाफ चुन्नी के ग्रामीणों ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप, क्रमिक अनशन किया शुरू - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी में 15 मेगावाट मधु गंगा जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कर रहे उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के खिलाफ चुन्नी गाँव के ग्रामीणों ने एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। यदि 11 अप्रैल तक ग्रामीणों की एक सूत्रीय मांग […]

You May Like