रुद्रप्रयाग व केदारनाथ सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत

Team PahadRaftar

केदार घाटी से हरीश गुसाई,लक्ष्मण सिंह नेगी की खास रिपोर्ट

केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की शैलारानी रावत ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर पिछली बार हुई हार का बदला चुका दिया। शैलारानी रावत को कुल पड़े 58417 वोटों में से 20678 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी निर्दलीय कुलदीप रावत को 7544 वोटों से हराया। वहीं निर्वतमान विधायक कांग्रेस के मनोज रावत अप्रत्याशित रूप से 12005 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर खिसक गये। 2017 के चुनाव में भाजपा की शैलारानी रावत अप्रत्याशित रूप से चौथे नम्बर पर रही थी। वहीं कांग्रेस के मनोज रावत 13906 वोट लाकर विजयी रहे थे। वहीं निर्दलीय कुलदीप रावत 13037 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार के चुनाव में जहां शैलारानीरावत ने बड़ी छलांग लगाई वहीं निर्दलीय कुलदीप रावत अपने पिछले आंकड़ों पर ही रह पाये। कांग्रेस के मनोज रावत इस बार अपना पिछला आंकड़ा भी नही छू पाये। आम आदमी पार्टी के सुमंत तिवारी पूरा जोर लगाने के बाबजूद केवल 4567 वोट ही ला पाये। निर्दलीय प्रत्याशी देवेश नौटियाल ने चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति तो दर्ज की परन्तु उसे वोट में पविर्तित नहीं कर पाये। उन्हें मात्र 3008 वोट ही मिले। यूकेडी के गजपाल रावत को 735, सीपीआई के राजाराम सेमवाल को 679, निर्दलीय प्रत्याशी श्याम लाल चंद्रवार को 573, बद्रीश को 235, मनोज तिनसोला 264, कुलदीप सिंह को 757, रेखा देवी को 691, सूरज सिंह को 356 मत पड़े। वहीं 735 मत नोटा के पड़े। जबकि समाचार लिखे जाने पर 2758 पोस्टल वैलेट की गणना जारी थी।
वहीं रूद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के भरत चौधरी ने 28647वोटो के साथ रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज कर कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को 9528 वोटों से करारी शिकस्त दी। प्रदीप थपलियाल को कुल 19119 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर कांग्रेस से बागी निर्दलीय चुनाव लड़े मातबर सिंह कंडारी को 4773 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि यूकेडी के मोहित डिमरी को 4570 वोट पड़े। सीपीई सुधीर रौथाण को 664, आप के प्यार सिंह नेगी को 381, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप सिंह को 311, मोहित को 174, लक्ष्मण सिंह को 190, भगवती प्रसाद को 108, महावीर जगवाण को 401, सुधीर नेगी को 1216 मत पड़े। साथ ही 861 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इस सीट पर कुल 61415 मतदाताओं ने अपने मत प्रयोग किया था, जबकि समाचार लिखे जाने तक 2758 पोस्टल वोटों की मतगणना शेष थी।
वहीं रूद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के भरत चौधरी ने 28647 वोटो के साथ रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज कर कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को 9528 वोटों से करारी शिकस्त दी। प्रदीप थपलियाल को कुल 19119 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर कांग्रेस से बागी निर्दलीय चुनाव लड़े मातबर सिंह कंडारी को 4773 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि यूकेडी के मोहित डिमरी को 4570 वोट पड़े। सीपीई सुधीर रौथाण को 664, आप के प्यार सिंह नेगी को 381, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप सिंह को 311, मोहित को 174, लक्ष्मण सिंह को 190, भगवती प्रसाद को 108, महावीर जगवाण को 401, सुधीर नेगी को 1216 मत पड़े। साथ ही 861 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इस सीट पर कुल 61415 मतदाताओं ने अपने मत प्रयोग किया था, जबकि समाचार लिखे जाने पर 2493 पोस्टल वोटों की मतगणना शेष है।

 

Next Post

बदरीनाथ सीट पर भंडारी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खेली होली! - संजय कुंवर

संजय कुंवर जोशीमठ विधान सभा अपडेट उत्तराखंड की मिथक तोड़ विधान सभा सीट बदरीनाथ विधान सभा पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी की जीत की खबर से सीमांत नगरी जोशीमठ में कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने मनाई रंंंं गो की होली   एक दूसरे पर रंग गुलाल […]

You May Like