97 वर्षों से कल्पेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर भक्तों की प्यास बुझा रहा प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम सिपाही स्व विजय सिंह नेगी भल्ला का मोला जलधारा – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

97 वर्षों से पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर भक्तों की प्यास बुझा रहा है प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम सिपाही स्व विजय सिंह नेगी भल्ला का मोला जलधारा

उर्गम घाटी के देवग्राम में जन्मे प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम सिपाही स्व विजय सिंह नेगी भल्ला द्वारा पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर निर्मित 1925 में बना मोला जलधारा निरंतर 97 वर्षों से भक्तों की प्यास बुझा रहा है। स्व विजय सिंह नेगी ने 1914 से 1919 तक प्रथम विश्व युद्ध में अपने साथी स्व अमरदेव सिंह स्व गणेश सिंह ग्राम पल्ला जखोला के साथ लिया था। युद्ध समाप्त के बाद स्व विजय सिंह और गणेश वापस लौटे लेकिन स्व अमरदेव सिंह युद्ध में शहीद हो गया।

 

स्व विजय सिंह नेगी भल्ला ने पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर 1925 भक्तों की प्यास बुझाने के लिए जलधारा का निर्माण किया जो तब से मोला मंगरा निरंतर भक्तों की प्यास बुझा रहा है। स्व विजय सिंह नेगी भल्ला का मोला जलधारा तीनों गुमनाम विश्व युद्ध के योद्धाओं का स्मारक आज भी उपेक्षित है जो युद्ध में जाते समय 1914 में बनाया था तीनों गुमनाम सिपाहियों ने।

कौन थे गुमनाम सिपाही

हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर सलना और थैंणा गांव के बीच आज भी उपेक्षित है प्रथम विश्व युद्ध के योद्धाओं का स्मारक। विश्व युद्ध में जाने के दिन उर्गमघाटी बडगिंडा गाँव के स्व अमर सिह उर्फ अमरदेव पल्ला गाँव के गणेश सिह और देवग्राम के विजय सिह नेगी ने सन 1914 में विश्व युद्ध में जाते समय उर्गम घाटी की ग्राम पंचायत ल्यांरी थैंणा और सलना गाँव के बीच गौरांगणा नामक स्थान पर एक स्मारक का निर्माण किया था कि जो पहले जीवित आयेगा वो एक पत्थर निशान हेतु इस स्थान पर रखेगा। अंग्रेजों के अधीन भारतीय सेना की तरफ से तीनों योद्धा ने 1914 से 1919 तक फ्रांस में युद्ध लड़ा जिसमें से केवल देवग्राम के विजय सिंह ही वापस आये और उन्होंने इस स्थान पर एक पत्थर खडा कर दिया। उम्मीद थी कि शायद बाकि दो साथी भी लौटकर आयेंगे पर वो लौटकर नही आये। स्व अमर सिंह उर्फ अमरदेव के घर में सतेन्द्र पंवार के पास वो मेडल आज भी मौजूद है शेष दोनों अन्य योद्धाओं का मेडल की जानकारी नही मिल पायी है । जिन पर अंकित है He died for freedom and honovr Amer Singh 1914 to 1919 fast word war no 1019 resvt amar Singh 2/39 gadhwaal refls 1914 to 1915

Next Post

भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी का पीपलकोटी और जोशीमठ में जोरदार स्वागत - पहाड़ रफ्तार

भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी का जनपद चमोली आगमन पर पीपलकोटी नगर मंडल में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं जोशीमठ में भी जिला अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए भव्य स्वागत […]

You May Like