विद्या भारती एआईसीटीई एवं नेशनल को ऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी दिल्ली द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत् नेशनल टेकाथन 2025 का ग्रांड फिनाले 18 नवम्बर से 22 नवंबर 2025 तक आईआईटी कैंपस दिल्ली में सम्पन्न किया गया। फिनाले में भारत वर्ष के समस्त राज्यों के अटल टिंकरिंग लैबोरेटरी ( ATL) के 100 सिलेक्टेड आइडिया टीम के लीडर छात्र और उनके मेंटोर ने प्रतिभाग किया। माह अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक नीति आयोग द्वारा असेसमेंट कर बेस्ट 100 आइडियाज सिलेक्ट कर फिनाले में शोकेस कराया गया।
फिनाले का शुभारंभ आई आई टी के डोगरा हॉल में ए आई सी टी ई ( AICTE) के डायरेक्टर प्रोफेसर टी जी सीताराम, विद्या भारती संगठन के महामंत्री देशराज शर्मा, विद्या भारती संगठन के उपाध्यक्ष डॉक्टर रामकृष्णराव तथा नेशनल कोऑर्डिनेटर उन्नत भारत आभियान प्रोफेसर वी के विजय द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
फिनाले में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज ज्योतिर्मठ के सिलेक्टेड आइडिया टीम हिमालयन स्कॉलर ने थीम स्ट्रेंथ इन हेरिटेज ( Strength in Heritage) के तहत् टॉपिक हिमालयन ट्राइबल एंपावरमेंट ( Himalyan Tribal Empoerment) कांसेप्चुअल आइडिएशन ( conceptual ideation) का शोकेस टीम लीडर अभिनव भंडारी द्वारा विद्यालय के आचार्य मेंटोर प्रकाश पंवार के सुपरवीजन में प्रजेंटेशन, डिसकशन, एग्जिबिशन और ओपन पैनल के फॉर्मेट में चार दिन तक किया। चार दिवसीय फिनाले के रात्रिशो में असाइन टास्क में छात्र अभिनव भंडारी और स्कूल मेंटोर प्रकाश पंवार को जांस्कर हॉस्टल में नेशनल मेंटोर नितिन चौबे राष्ट्रीय ATL संयोजक का फैसिलिएशन मिला तथा प्रोफेसर वी एन चक्रपाणि आई आई टी दिल्ली। डॉक्टर मुकेश खंडेल डी यू आदि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फैकल्टी का इंटरेक्टिव सेशन तथा लैब विजिट ऑब्जर्वेशनल लाभ मिला तथा छात्र द्वारा आई आई टी के सैक (SAC) में हैंड्स ऑन एक्टिविटी करने का अवसर भी मिला। उल्लेखनीय हो कि प्रत्येक चयनित टीम में चार सदस्यीय थी, जिसमें फिनाले में केवल टीम लीडर को ही प्रतिभाग करने का प्रावधान था, हिमालयन ट्राइबल एंपावरमेंट आइडिया में टीम सदस्य सुमित कुमार, हरीश सिंह तथा आर्यन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
नीति आयोग अटल इनोवेशन मिशन लीडर शुभम गुप्ता द्वारा बताया गया कि इन सभी सिलेक्टेड आइडिया को टेबल कॉपी कर पी एम ओ भेजा जायेगा। समापन सत्र में प्रोफेसर दीपक श्रीवास्तव डायरेक्टर आई आई एम (IIM) रांची द्वारा सभी प्रोजेक्ट्स की प्रशंसा करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। अन्त में राष्ट्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती गोविन्द महंत द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर विद्या भारती के केंद्रीय पदाधिकारी अवनीश भटनागर जनरल सेक्रेटरी , कमल कुमार सिन्हा मंत्री विद्या भारती,रघुनंदन जी संगठन मंत्री विद्या भारती हाइयर एजुकेशन आदि द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला तथा विद्यालय प्रबंध समिति सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा छात्र के द्वारा स्कूली जीवन में देश के ख्याति प्राप्त तकनीकि संस्थान के एटमॉस्फियर अनुभव करने पर आने वाले समय में अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देने की बात कही।

