चमोली : 24 बालिकाओं को दिया देवभूमि बालिका सम्मान निधि

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

चमोली : 24 बालिकाओं को दिया गया देवभूमि बालिका सम्मान निधि

राजकीय महा विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर रमेश चन्द्र पुरोहित द्वारा अपनी जन्म भूमि कुराड़ थराली के 24 अति गरीब, दिव्यांग, अनाथ बालिकाओं को देवभूमि बालिका सम्मान निधि वितरित की गयी।

इस अवसर पर डॉक्टर पुरोहित द्वारा ऑनलाइन जुड़ कर बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने बालिकाओं के सम्मान में जन्मोत्सव, पोषण दिवस, टीकाकरण दिवस, बालिकाओं के लिए ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता, बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने एवं प्रोत्साहित करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति राजकीय इंटर कालेज कुराड़ के प्रधानाचार्य  तेजपाल सिंह द्वारा बताया गया कि जनप्रतिनिधि एवं गाँव के आम जनता को भी गरीब एवं असहाय बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करना आवश्यक है।

इस अवसर पर प्राचार्या के छोटे भाई श्री उमा प्रसाद पुरोहित, आयोजक श्रीमती दीपा देवराड़ी (आंगनवाड़ी कार्य कत्री कुराड़ ), समन्वयक तुला राम देवराड़ी, धनी पुरोहित, मनीष पुरोहित, पूजा पाठक, शोभा राम देवराड़ी, रोशनी पांडे, वंदना देवराड़ी, गोपाल पाण्डे, राधा देवी, नीमा देवी, अभिभावक एवं सम्मान राशि पाने वाली बालिकाएं उपस्थिति थे।

Next Post

ऊखीमठ : मद्महेश्वर घाटी के बुरूआ गांव में गंगा स्नान के साथ ही पांडव नृत्य हुआ संपन्न, छलक उठी आंखें

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  मद्महेश्वर घाटी के मध्य बहने वाली पतित पावनी मधु गंगा के किनारे व प्रकृति की सुरम्य वादियों में बसे बुरूवा गाँव में 12 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य का समापन पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ हो गया है। पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र […]

You May Like