लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की तैयारिया शुरू कर दी गयी है। दूसरे चरण की दिवारा यात्रा मे भगवती चामुण्डा विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछेगी तथा अगले वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरि के द्वार हरिद्वार में तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान करेंगी।
भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा को लेकर, खोन्नू ,जाल तल्ला ,जाल मल्ला, चिलौण्ड व चौमासी के ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। जानकारी देते हुए दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ आगामी 16 दिसम्बर को जाल मल्ला भण्डार गृह से होगा जिसकी सभी तैयारिया शुरू कर दी गयी हैं। संरक्षक कृपाल सिंह राणा ने बताया कि प्रथम चरण की दिवारा यात्रा मे भगवती चामुण्डा केदारनाथ धाम सहित केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे चुकी है तथा दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की तैयारियां पंचगाई के ग्रामीणो द्वारा शुरू कर दी गयी है।
उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि दूसरे चरण की दिवारा यात्रा के तहत भगवती चामुण्डा धारी देवी , देवप्रयाग सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर 13 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी तथा 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार मे तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन करेंगी। सचिव कीरत सिंह राणा ने बताया कि भगवती चामुण्डा की समय – समय पर चार चरणों की दिवारा यात्राये सम्पन्न होने के बाद विशाल यज्ञ के बाद भगवती चामुण्डा जगत कल्याण के लिए अपने तप स्थल चौरा नामक सिद्धपीठ मे तपस्यारत होगी। सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी सहित पंचगाई के जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणो ने आम जनमानस दूसरे चरण की दिवारा यात्रा मे सहभागिता का आवाहन किया है।
ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की तैयारिया शुरू कर दी गयी है । दूसरे चरण की दिवारा यात्रा मे भगवती चामुण्डा विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछेगी तथा अगले वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरि के द्वार हरिद्वार मे तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान करेगी । भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा को लेकर, खोन्नू ,जाल तल्ला ,जाल मल्ला , चिलौण्ड व चौमासी के ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है । जानकारी देते हुए दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ आगामी 16 दिसम्बर को जाल मल्ला भण्डार गृह से होगा जिसकी सभी तैयारिया शुरू कर दी गयी है । संरक्षक कृपाल सिंह राणा ने बताया कि प्रथम चरण की दिवारा यात्रा मे भगवती चामुण्डा केदारनाथ धाम सहित केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दे चुकी है तथा दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की तैयारिया पंचगाई के ग्रामीणो द्वारा शुरू कर दी गयी है । उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि दूसरे चरण की दिवारा यात्रा के तहत भगवती चामुण्डा धारी देवी , देवप्रयाग सहित विभिन्न तीर्थ स्थलो का भ्रमण कर 13 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी तथा 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार मे तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन करेगी । सचिव कीरत सिंह राणा ने बताया कि भगवती चामुण्डा की समय – समय पर चार चरणो की दिवारा यात्राये सम्पन्न होने के बाद विशाल यज्ञ के बाद भगवती चामुण्डा जगत कल्याण के लिए अपने तप स्थल चौरा नामक सिद्धपीठ मे तपस्यारत होगी । सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी सहित पंचगाई के जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणो ने आम जनमानस दूसरे चरण की दिवारा यात्रा मे सहभागिता का आवाहन किया है ।

